रायपुर। विधानसभा में शीत सत्र के दूसरे दिन ध्यानाकर्षण के जरिए विधायक विक्रम मंडावी ने निजी अस्पतालों के आयुष्मान राशि रुकने का मुद्दा उठाया। मंडावी ने कहा कि, भुगतान लंबित होने के कारण इलाज नहीं हो रहा है।
इस गंभीर मसेले पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने जवाब देते हुए बताया कि, 838 करोड़ का भुगतान लंबित है। दिसंबर 2024 तक 1096 करोड़ का भुगतान निजी अस्पतालों को और 560 का भुगतान सरकारी अस्पतालों को हुआ है। TPA के जरिए क्लेम का भुगतान किया जाता है, भ्रष्टाचार रोकने के लिए हमने 75 अस्पतालों की जांच की, 11 पर 151 लाख का फाइन किया गया है।
मंत्री के जवाब पर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा- भुगतान लंबित होने के कारण इलाज नहीं हो रहा है, निजी अस्पताल इलाज नहीं करते हैं, तो कैसे कार्यवाही करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा- टोल फ्री नंबर है, शिकायत करें। रजिस्टर्ड हैं और इलाज नहीं करते हैं तो डी इंपेनलमेम्ट करेंगे। आयुष्मान का लाभ नहीं देंगे। लंबित भुगतान के लिए 300 करोड़ और मिला है।
इसी दौरान चर्चा में शामिल होते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- 1400 करोड़ का भुगतान रुका है। छोटे- छोटे अस्पताल बंद हो गए हैं। इलाज नहीं हो रहा, कब तक भुगतान होगा बताएं। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- आप जितना छोड़कर गए थे, उससे देनदारी कम ही है। 300 करोड़ और कम हो जायेंगे, जल्दी ही देने का प्रयास करेंगे।
इस पर बघेल ने कहा- मलेरिया और डायरिया से मौत हो रही है, क्या हालत हो गई है। तब स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- कभी भी डिबेट करा लीजिए, आपके समय क्या स्थिति थी और अभी क्या है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

