Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
    • अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
    • पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
    • 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
    • ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
    • दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
    • “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
    • सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»कोरबा»धान उठाव में कोरबा जिला प्रदेश में पहले स्थान पर
    कोरबा

    धान उठाव में कोरबा जिला प्रदेश में पहले स्थान पर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2024-25 में जिले के 65 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। धान खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन द्वारा किसानों की उपज खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन वितरण, बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से तौलाई, शीघ्रता से भुगतान आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। जिले में 55 हजार से अधिक किसान धान विक्रय के लिए पंजीकृत है। जिले में अब तक 63 हजार 566 मीट्रिक टन गुणवत्तायुक्त धान पंजीकृत किसानों से खरीदी की गई है। कोरबा जिले में अब तक 62 हजार 429 मीट्रिक टन का डीओ जारी हो चुका है और दस हजार 303 मीट्रिक टन धान का उठाव भी हो चुका है। डीओ जारी करने और धान उठाव के मामले में कोरबा जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। आज मिलर्स के हड़ताल के बाद भी हाथी प्रभावित केन्द्रों से धान उठाव कराया गया है। हड़ताल को ध्यान रखते हुए संग्रहण केन्द्रों की तैयारी शुरू कर दी गई है। सोमवार से संग्रहण हेतु परिवहन शुरू कर दिया जायेगा। किसानों को परेशानी न हो इसके लिये खरीदी केन्द्रों में धान की स्टैकिंग कराकर स्थान बनाया गया है।
    जिसमे उपार्जन केंद्र अखरापाली में 12966.40 क्विंटल, उतरदा मे 14184.00 क्विंटल, बोईदा में 7458.80 क्विन्टल, कटघोरा में 10171.20, कनकी में 10945.60, करतला में 18404.40, केरवाद्वारी में 16739.60, कुल्हरिया में 9022.40, कोथारी मे 18714.00, कुदमुरा में 3244.00, कोरकोमा में 7592.00, चचिया 3810.00, कोरबी(पाली) में 18640.40, कोरबी (पोड़ी उपरोड़ा) में 19277.60, चैतमा 14887.20, चिकनीपाली 15607.60, लबेद 12888.40, छुरीकला 9105.20, सुमेधा 4130.40, जटगा 8737.60, तुमान (जटगा)3076.80, जवाली 13187.20, रंजना 5648.80, तुमान 20050.80, तिलकेजा 7629.60, दुरपा 6715.60, नवापारा 18774.40, बेहरचुआं 11432.00, निरधी 19839.60, पठियापाली 7249.20, पसान 7558.40, लैंगा 6944.00, नुनेरा 9006.40, पाली 9950, बकसाही 11607.20, पिपरिया 4000, कर्रानवापारा 2548.80, पोड़ी 11634.40, पोड़ी उपरोड़ा 1990.40, फरसवानी 10506.40, बरपाली(कोरबा) 13366.40, बरपाली(बरपाली) 22481.60, तानाखार 1703.20, बिंझरा 9076.80, कुदरमाल 6183.20, भैंसमा 18086.40, भिलाई बाजार 6292.00, मोरगा 2486.40, मदवानी 4655.20, रामपुर 12728.00, पोटापानी 2348.80, लाफा 5952.80, सपलवा 1308.80, चिर्रा 2664.80, लेमरू 2631.20, श्यांग 12920.80, उमरेली 8070.00, सुखरीकला 5412. 80, सिरमिना 18204.80, दादरखुर्द 7979.20, सोनपुरी 3819.60, कराईनारा 7699.60, सोहागपुर 15778.00, नोनबिर्रा 8841.20, हरदी बाजार में 9018.40 क्विंटल धान खरीदी हुई है। राज्य सरकार द्वारा किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल एवं प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। धान विक्रय के 72 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातें में राशि प्राप्त हो रही है। जिससे किसानों में उत्साह व्याप्त है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर

    July 25, 2026

    सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

    July 25, 2026

    राज्यसभा में उठी छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाओ पर सवाल, रेल मंत्री ने सांसद लक्ष्मी वर्मा को बताया रेल परियोजनाओं का काम प्रगति पर हैं

    July 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.