Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    • 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…
    • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
    • मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों संग प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’
    • BREAKING : CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए साक्षात्कार
    • लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
    • मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»ड्रॉ पर समाप्त हुआ गाबा टेस्ट
    खेल

    ड्रॉ पर समाप्त हुआ गाबा टेस्ट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच ब्रिसब्रेन क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा। जीत के लिए मिले 275 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अपनी दूसरी पारी में जब 8/0 का स्कोर बनाया, तब दोनों कप्तानों की सहमति के बाद मैच को ड्रॉ पर समाप्त किया गया। 3 मैचों के बाद फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ट्रेविस हेड (152) और स्टीव स्मिथ (101) के शतकों की बदौलत 445 का स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम ने केएल राहुल (84) और रविंद्र जडेजा (77) की पारियों की मदद से 260 रन बनाए। इसके बाद मजबूत बढ़त हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी दूसरी पारी 89/7 पर घोषित की। आखिर में बारिश के खलल के बीच पांचवें दिन के दौरान मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
    पहली पारी के दौरान हेड ने अपने टेस्ट करियर का 9वां शतक और भारत के खिलाफ तीसरा टेस्ट शतक लगाया। वह 18 चौकों की मदद से 152 रन बनाकर आउट हुए थे। हेड अपनी दूसरी पारी में 17 रन बनाकर आउट हुए। वह मौजूदा सीरीज में 400 से अधिक रन बना चुके हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में अब तक 44.22 की औसत से 3,582 रन बनाए। वह 9 शतक के अलावा 17 अर्धशतक लगा चुके हैं।
    हेड ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 13 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 51.09 की औसत के साथ 1,124 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 3 शतक और 4 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। उन्होंने इस सीरीज से पहले भारत के खिलाफ पिछला टेस्ट शतक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल में बनाया था। मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में उनके स्कोर क्रमशः 11, 89, 140, 152 और 17 रन हैं।
    ——–

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Rinku Singh-Priya Saroj Marriage: 4 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी सपा सांसद

    September 16, 2026

    क्रिकेट बोर्ड नहीं, इस शख्स की वजह से बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से हटा, जांच में बड़ा खुलासा

    September 16, 2026

    खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.