रायपुर। राजनांदगांव के जिला अस्पताल में खरीदी की जांच होगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विधानसभा में गुरुवार को यह घोषणा की। कांग्रेस विधायक भोलाराम साहू के प्रश्न का उत्तर देते हुए मंत्री सदन में यह घोषणा की।
कांग्रेस विधायक साहू ने राजनांदगांव में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा की गई खरीदी को लेकर सवाल किया था। उन्होंने पूछा था कि सीएमएचओ ने कौन-कौन सी सामग्री एवं उपकरण जेम पोर्टल से कितनी लागत से क्रय किया। क्रय किए गए सामग्री एवं उपकरण की निविदा दर क्या है? इसके उत्तर में मंत्री ने बताया कि सीएमएचओ को एक लाख रुपये तक की खरीदी के लिए एनओसी लेने की जरुरत नहीं पड़ती है। इस पर साहू ने बताया कि चार से पांच लाख रुपये तक की खरीदी सीएमएचओ ने की है। उन्होंने कहा कि मेरे पास इसके दस्तावेज हैं। विभाग की तरफ से गलत जानकारी देकर सदन को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने इसकी जांच की मांग की। इस पर मंत्री ने कहा कि निश्चित रुप से गड़बड़ी हुई है तो उसकी जांच होगी। इस पूरे मामले की जांच की जाएगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान

