रायपुर 21 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्याओं का निराकरण हो रहा है। रायपुर निवासी हेमलाल चक्रधारी ने शासकीय राशन दुकान संचालक द्वारा दो माह से राशन नहीं देने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि वे जब भी राशन के लिए शासकीय राशन दुकान जाते हैं तो दुकान संचालक राशन समाप्त होने की बात कहकर राशन नहीं देता है। इसको लेकर उन्होंने संबंधित विभाग में भी शिकायत की लेकिन वहां से समस्या का निराकरण नहीं हुआ। जिसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्तिथ जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में की। जिसके बाद सम्बंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद विभागीय अधिकारियो ने मामले की जानकारी ली साथ ही आवेदक को राशन का आवंटन करवा दिया। राशन मिलने से आवेदक श्री चक्रधारी ने ख़ुशी जाहिर की और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट किया है।
Trending
- चिदंबरम मंदिर के पीछे क्यों पड़ी तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी मंदिर को कब्जे में क्यों लेना चाहती?
- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में विशेष पूजा और हवन का आयोजन
- छत्तीसगढ़: 97 जुआरियों से 2.7 लाख जब्त… अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार…
- छत्तीसगढ़:दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत…
- नवजोत सिंह सिद्धू के घर आए किन्नर, पोती आर्या को दिया आशीर्वाद…
- दिवाली पर कैसे करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा? क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त? यहां जानें…
- वाराणसी में एक हफ्ते रहने के बाद एक विदेशी युवती ने बताया कि काशी की गलियों में शवयात्राएं देखकर मौत को लेकर उसकी सोच बदल गई…
- तबीयत खराब होने की अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने दी दीपावली पर बधाई… बोले-लिखने वाले हाथ में हो रहा है कष्ट…
