रायपुर। राजधानी के सेजबहार में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा दिनांक 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। कथा का समय दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक होगा। इस कार्यक्रम में प्रतिदिन लगभग दो लाख से अधिक श्रोताओं के शामिल होने की संभावना है। इस वजह से टिकरापारा, संतोषीनगर से सेजबहार जाने वाली सड़क पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक श्रोताओं की भारी भीड़ रहेगी। रायपुर यातायात पुलिस ने भारी माल वाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करने के साथ ही सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज व भखारा होकर धमतरी आवागमन करने वाले सभी लोगों से अपील की है कि वे धमतरी-कुरूद-अभनपुर-माना-रायपुर रोड का उपयोग करें। कथा सुनने वालों की भीड़ की वजह से वे जाम में फंस सकते हैं।
यातायात पुलिस ने जाम से बचने ये उपाय किए है –
ई-रिक्शा/आटो रिक्शा को भी पार्किंग स्थल तक ही जाने मिलेगा। कार्यक्रम स्थल के पास सिर्फ आयोजक, कथा वाचक व वीआईपी की गाड़ियों को ही एंट्री मिलेगी।
24 से 30 दिसबंर तक संतोषी नगर चौक से भरेंगाभाठा चौक तक भारी वाहनों का सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा ।
पुराने धमतरी रोड से भखारा होकर रायपुर आवागमन करने वाले चार पहिया वाहन भी निम्न स्थान से डायवर्ट किए जाएँगे-
भखारा से सेजबहार मार्ग पर जीडी गोयनका स्कूल के सामने डायवर्सन रहेगा
संतोषी नगर से सेजबहार मार्ग पर कौशल्या (कमल) विहार चौक पर डायवर्सन रहेगा
कार्यक्रम में आने वालों के लिए लगभग एक-दो किलोमीटर की दूरी में 8 पार्किंग स्थल निर्धारित की गई है। उनमें पचास हजार से ज्यादा गाड़ियां पार्क करने की व्यवस्था है। जाम न लगे इसलिए कथा स्थल से पार्किंग करीब एक-दो किलोमीटर की दूरी पर रखी गई है। लोगों को लगभग डेढ़ किमी पैदल चलकर कार्यक्रम में जाना होगा। संतोषी नगर की ओर से जाने वाले बालाजी विहार, हाई स्कूल, अविनाश सिटी कालोनी के मार्ग में वाहन पार्क करेंगे। खिलौरा, छछानपैरी, खोरपा,मुजगहन की ओर से आने वाले वाहन इंजीनियरिंग कालेज मैदान, हाउसिंग बोर्ड कालोनी और मुजगहन गौठान में वाहन पार्क करेंगे।
अपील:
टिकरापारा से सेजबहार होकर गुजरने वाले वाहनचालक सुबह और शाम की भीड़ के दौरान अन्य मार्गों का उपयोग करें। रायपुर-धमतरी के बीच यात्रा करने वाले उपरोक्त अवधि में माना-अभनपुर-कुरूद मार्ग का उपयोग कर असुविधा से बचें।
Trending
- चिदंबरम मंदिर के पीछे क्यों पड़ी तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी मंदिर को कब्जे में क्यों लेना चाहती?
- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में विशेष पूजा और हवन का आयोजन
- छत्तीसगढ़: 97 जुआरियों से 2.7 लाख जब्त… अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार…
- छत्तीसगढ़:दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत…
- नवजोत सिंह सिद्धू के घर आए किन्नर, पोती आर्या को दिया आशीर्वाद…
- दिवाली पर कैसे करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा? क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त? यहां जानें…
- वाराणसी में एक हफ्ते रहने के बाद एक विदेशी युवती ने बताया कि काशी की गलियों में शवयात्राएं देखकर मौत को लेकर उसकी सोच बदल गई…
- तबीयत खराब होने की अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने दी दीपावली पर बधाई… बोले-लिखने वाले हाथ में हो रहा है कष्ट…
