Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»सेजबहार में शिव महापुराण कथा 24 से, जाम से बचने अपनाएं ये रुट
    छत्तीसगढ़

    सेजबहार में शिव महापुराण कथा 24 से, जाम से बचने अपनाएं ये रुट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। राजधानी के सेजबहार में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा दिनांक 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। कथा का समय दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक होगा। इस कार्यक्रम में प्रतिदिन लगभग दो लाख से अधिक श्रोताओं के शामिल होने की संभावना है। इस वजह से टिकरापारा, संतोषीनगर से सेजबहार जाने वाली सड़क पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक श्रोताओं की भारी भीड़ रहेगी। रायपुर यातायात पुलिस ने भारी माल वाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करने के साथ ही सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज व भखारा होकर धमतरी आवागमन करने वाले सभी लोगों से अपील की है कि वे धमतरी-कुरूद-अभनपुर-माना-रायपुर रोड का उपयोग करें। कथा सुनने वालों की भीड़ की वजह से वे जाम में फंस सकते हैं।
    यातायात पुलिस ने जाम से बचने ये उपाय किए है –
    ई-रिक्शा/आटो रिक्शा को भी पार्किंग स्थल तक ही जाने मिलेगा। कार्यक्रम स्थल के पास सिर्फ आयोजक, कथा वाचक व वीआईपी की गाड़ियों को ही एंट्री मिलेगी।
    24 से 30 दिसबंर तक संतोषी नगर चौक से भरेंगाभाठा चौक तक भारी वाहनों का सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा ।
    पुराने धमतरी रोड से भखारा होकर रायपुर आवागमन करने वाले चार पहिया वाहन भी निम्न स्थान से डायवर्ट किए जाएँगे-
    भखारा से सेजबहार मार्ग पर जीडी गोयनका स्कूल के सामने डायवर्सन रहेगा
    संतोषी नगर से सेजबहार मार्ग पर कौशल्या (कमल) विहार चौक पर डायवर्सन रहेगा
    कार्यक्रम में आने वालों के लिए लगभग एक-दो किलोमीटर की दूरी में 8 पार्किंग स्थल निर्धारित की गई है। उनमें पचास हजार से ज्यादा गाड़ियां पार्क करने की व्यवस्था है। जाम न लगे इसलिए कथा स्थल से पार्किंग करीब एक-दो किलोमीटर की दूरी पर रखी गई है। लोगों को लगभग डेढ़ किमी पैदल चलकर कार्यक्रम में जाना होगा।
    संतोषी नगर की ओर से जाने वाले बालाजी विहार, हाई स्कूल, अविनाश सिटी कालोनी के मार्ग में वाहन पार्क करेंगे।
    खिलौरा, छछानपैरी, खोरपा,मुजगहन की ओर से आने वाले वाहन इंजीनियरिंग कालेज मैदान, हाउसिंग बोर्ड कालोनी और मुजगहन गौठान में वाहन पार्क करेंगे। ⁠
    अपील:
    टिकरापारा से सेजबहार होकर गुजरने वाले वाहनचालक सुबह और शाम की भीड़ के दौरान अन्य मार्गों का उपयोग करें। रायपुर-धमतरी के बीच यात्रा करने वाले उपरोक्त अवधि में माना-अभनपुर-कुरूद मार्ग का उपयोग कर असुविधा से बचें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग-अधिकारी से लाइनमेन तक हों एआई तकनीक से लैस

    May 8, 2026

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 10 मई को; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.