कोरबा/24 दिसंबर, 2024/सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल के तहत नगर के सीएसईबी जूनियर क्लब में महिला बाल विकास विभाग के द्वारा सोमवार को विधानसभा स्तरीय महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिला हितग्राहियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में महिलाओं को अतिथियों के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महतारी वंदन से लाभान्वित आरती सिंह, प्रमिला मानिकपुरी बालको, नमिता भगत पथर्रीपारा,अहिल्या राठौर ने योजना से प्रतिमाह मिलने वाले एक हजार रुपए के आर्थिक लाभों के विषय में बताया। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाले पैसों को वे अपने बच्चों के स्वास्थ्य,शिक्षा, सुकन्या समृद्धि योजना के खाता संचालन और घर की छोटी मोटी जरूरतों को पूरा करने में उपयोग कर रही हैं।
समारोह में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित 40 महिलाओं को अतिथियों और अधिकारियों के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़,मटकी फोड़,सामान्य ज्ञान आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल के परिसर में सखी वन स्टॉप केंद्र,स्वास्थ्य जांच एवं उपचार केंद्र,आदि स्टॉल लगाए गए। समारोह में नगर निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पार्षद नरेन्द्र देवांगन,जनप्रतिनिधि, महिला बाल विकास विभाग अधिकारी,सहित बड़ी संख्या में महिला हितग्राही उपस्थित रहे। इसी तरह कटघोरा विधानसभा अंतर्गत अंबेडकर भवन कटघोरा, करतला, पाली में भी महतारी वंदन सम्मान समारोह आयोजित कर महिलाओं का सम्मान किया गया।
Trending
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सेवा_संकल्प_अभियान”
- 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
- गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
- पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…

