Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
    • अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
    • पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
    • 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
    • ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
    • दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
    • “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
    • सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»कोरबा»विष्णु की पाती महिलाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और उनकी सशक्तीकरण की दिशा में सार्थक प्रयासः प्रेमशीला
    कोरबा

    विष्णु की पाती महिलाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और उनकी सशक्तीकरण की दिशा में सार्थक प्रयासः प्रेमशीला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा 24 दिसम्बर 2024/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शुभकामना संदेश विष्णु की पाती पाकर महिलाओं में नई उत्साह व ऊर्जा का संचार हुआ है। यह पहल न केवल महिलाओं को प्रोत्साहित करता है, बल्कि उन्हें समाज में अपनी भूमिका को सशक्त बनाने का एक नया मार्ग दिखाता है। यह पाती महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करने के साथ-साथ उनके अंदर आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार कर रही है, जिससे वे अपने जीवन में नए ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित हो रही हैं।
    विष्णु की पाती पढ़कर महतारी वंदन योजना की लाभार्थी कोहड़िया की रहने वाली प्रेमशीला चन्द्रा ने कहा कि पाती के माध्यम से प्रदेश के मुखिया ने सीधा महिलाओं से संवाद किया है, जिससे उन्हें राज्य सरकार की महिला हित मे संचालित योजनाओं और उनके लाभों के बारे में जानकारी मिली। इस संवाद ने महिलाओं को अपनी भूमिका और महत्व का एहसास कराया, साथ ही उन्हें राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
    इसी प्रकार कोरबा नगरीय क्षेत्र की दर्री निवासी कृतिका ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण और उनके कल्याण के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है, और उनकी भागीदारी से राज्य में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। “विष्णु की पाती“ के रूप में प्राप्त शुभकामनाओं ने महिलाओं के मनोबल को और बढ़ाया, जिससे वे आगामी समय में और अधिक सक्रिय रूप से राज्य की विकास यात्रा में योगदान देने के लिए प्रेरित हुईं।
    ज्योति महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री की पाती पाकर महिलाएं गौरवान्वित हुई हैं और यह कदम उनके लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर उभरा है। उन्होंने कहा, “यह पाती हमें सिर्फ सम्मान ही नहीं बल्कि आत्मविश्वास भी देती है। इससे हमें यह महसूस हुआ कि हमारी मेहनत और संघर्ष की कद्र की जा रही है। हमारे समर्थन के लिए हमारे मुखिया हमारे साथ है। मुख्यमंत्री का यह स्नेह और समर्थन महिलाओं को आगे बढ़ने की दिशा में प्रेरित करता है और हमें अपने सपनों को पूरा करने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है।“ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का यह व्यक्तिगत संदेश महिलाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और उनकी सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर

    July 25, 2026

    सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

    July 25, 2026

    राज्यसभा में उठी छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाओ पर सवाल, रेल मंत्री ने सांसद लक्ष्मी वर्मा को बताया रेल परियोजनाओं का काम प्रगति पर हैं

    July 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.