कजाकिस्तान के अकातू एयरपोर्ट के पास अजरबैजान एयरलाइंस का एक प्लेन क्रैश कर गया है. इसमें 105 यात्री और 5 क्रू मेंबर थे. रूसी समाचार एजेंसियों ने इस हादसे का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि कजाकिस्तान इमरजेंसी मिनिस्ट्री ने बताया कि अजरबैजान का विमान बाकू से ग्रोन्जी के लिए जा रहा था. हादसे से ठीक पहले विमान ने उस एयरपोर्ट के चारों तरफ कई चक्कर लगाए थे. ग्रोन्जी रूस के चेचन्या इलाके में आते हैं. लेकिन कोहरे की वजह से प्लेन को ग्रोन्जी की तरफ घुमाया गया. टेंगरीन्यूज पोर्टल ने भी हादसे की पुष्टि की है. कुछ ट्विटर हैंडल पर ये भी कहा जा रहा है कि उसमें 105 यात्री थे. जिसमें से ज्यादातर अजरबैजानी और रूसी नागरिक थे. सोशल मीडिया पर ये भी जानकारी आ रही है कि इनमें से करीब 10 यात्री हादसे में बच भी गए हैं.
अजरबैजान एयरलाइंस ने कहा है कि हादसाग्रस्त विमान एंबरेयर 190 एयरक्राफ्ट था. इसका नंबर था J2-8243. बाकू से ग्रॉन्जी रूट पर इसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. अकातू से तीन किलोमीटर दूर इमरजेंसी लैंडिंग के प्रयास में विमान क्रैश कर गया. अधिक जानकारी आगे भी शेयर की जाएगी.
रूसी न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक ये प्लेन अजरबैजान के बाकू से रूस के ग्रोन्जी आ रहा था. चेचन्या एयरपोर्ट के मुताबिक कोहरे की वजह से विमान को मखाचाकला की ओर डायवर्ट किया गया था. कजाकिस्तान के 52 फायरफाइटर्स और 11 दमकल सेवाएं रेस्क्यू में लगी हैं. हादसे वाली जगह पर ऑपरेशनल मुख्यालय बना दिया गया है.
Trending
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
- CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
- बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
- राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
- आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
- अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल

