कोरबा 25 दिसम्बर 2024/ उद्यान विभाग की सामुदायिक फेंसिंग योजना किसानों के लिए एक वरदान साबित हो रही है, जो उन्हें अपनी कृषि पद्धतियों को सुधारने और बेहतर उत्पादन हासिल करने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है। इस योजना के तहत किसानों को अपनी भूमि पर अच्छी गुणवत्ता वाली तार फैसिंग लगाकर उत्पादन बढ़ाने का अवसर मिलता है। जिससे उनके फसलों की मवेशियों से सुरक्षा बढ़ती है और उत्पादन में वृद्धि होती है।
कोरबा जिले के पाली विकासखण्ड के गाँव बोईदा के किसान छबिलाल ने सामुदायिक फैसिंग योजना का लाभ लेकर अपने कृषि कार्य को एक नई दिशा दी है। कृषक छबिलाल एवं अन्य दो कृषक एक साथ कुल 2.585 हेक्टेयर भूमि पर खेती करते थे। पहले जहां उनका खेती-किसानी पारंपरिक तरीकों पर निर्भर थी, खुले प्रक्षेत्र होने से मवेशी उनके सब्जी की फसल को नुकसान पहुचाते थे। इस कारण वे कम रकबे में फसल लिया करते थे। इस वर्ष छबी लाल सहित अन्य कृषकों द्वारा उद्यान विभाग में सामुदायिक फेंसिंग हेतु आवेदन किया गया। आवेदन के स्वीकृति उपरांत कृषकों को फेंसिंग का लाभ मिला। खेत मे फेंसिंग हो जाने से फसल को सुरक्षा मिल रही है और वे आधुनिक खेती अपनाकर मौसमी सब्जियों का उत्पादन कर रहे है एवं आय में आय में वृद्धि कर रहे है। छबिलाल ने कहा सामुदायिक फेंसिंग योजना ने हमे खेती के तरीके बदलने का अवसर दिया। पहले खेत में बाउंड्री या घेराव नही होने के कारण लगाए गई फसल को मवेशी नुकसान पहुँचाते थे और वे धान के अलावा रवि फसल या साग सब्जी का उत्पादन नही कर पाते थे। जिससे उनके आय में इजाफा नही होता था। उद्यान विभाग के अधिकारियों से उन्हें सामुदायिक फेंसिंग की जानकारी ली एवं योजना का लाभ लेने हेतु उन्होंने आवेदन किया। आवश्यक दस्तावेजो की पूर्ति एवं मौका जांच उपरांत उनका आवेदन की स्वीकृति मिल गई।
कृषक छबिलाल द्वारा खेतों में गोभी, बैगन, मिर्च,भाजी, बिन्स सहित अन्य मौसमी सब्जियों की खेती की जा रही है। जिससे उन्हें प्रति सप्ताह 3 से 4 हजार का आय प्राप्त हो रहा है। साथ ही उनके खेतों से लगातार फसल उत्पादित हो रही है जिससे साल भर में उन्हें 1.50 लाख तक कि शुद्व आय प्राप्त होने की सम्भावना है। इस योजना ने छबिलाल को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त किया है, बल्कि उन्होंने अपने खेतों से अधिक उत्पादन प्राप्त किया है, जिससे उनके परिवार की जीवनशैली में भी सुधार आया है। अब वे दूसरों को भी इस योजना के लाभ के बारे में बताते हैं और योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हैं।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

