बिलासपुर, 25 दिसंबर 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने आज कर्मचारी जनदर्शन में पहुंचे अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं को इत्मीनान से सुना। कलेक्टर ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर कलेक्टर के समक्ष रखी। कलेक्टर ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश दिए।
जनदर्शन में अग्निशमन विभाग, जिला सहकारी बैंक, पशु चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन दिया। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित महिला कर्मचारियों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। आज जनदर्शन में पहुंचे अग्निशमन विभाग नगर सेना के समस्त दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने श्रम सम्मान निधि की राशि दिलाने कलेक्टर से फरियाद की। कलेक्टर ने आवेदन नगर सेना विभाग को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सेनानिवृत्त पशु चिकित्सा अधिकारी श्री रामशरण यादव ने जी.पी.एफ की लंबित राशि के संबंध में कलेक्टर को आवेदन सौंपा। इस मामले को संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा विभाग देखेंगे। इसके अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी अपनी समस्याओं के संबंध में कलेक्टर से फरियाद की।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

