तमिलनाडु। राजधानी चेन्नई में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान अन्ना यूनिवर्सिटी में एक 19 साल की इंजीनियरिंग स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कॉलेज के बाहर बिरयानी बेचने वाले शख्स ने अपने दोस्त के साथ मिलकर यूनिवर्सिटी कैंपस में घुसकर स्टूडेंट के साथ घिनौना काम किया। पीड़िता इंजीनियरिंग सेकेंड इयर की स्टूडेंट है। एक्टर से राजनेता बने विजय ने इस मामले में एक्शन लेने की मांग की है।
वारदात बुधवार अल सुबह अंजाम दिया गया। इंजीनियरिंग छात्रा अपने एक दोस्त के साथ यूनिवर्सिटी कैंपस में बैठी थी। इस दौरान यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर बिरयानी बेचने वाला एक शख्स अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंच गया। आरोपियों ने छात्रा के बॉयफ्रेंड के साथ मारपीट की। इसके बाद स्टूडेंट को यूनिवर्सिटी कैंपस में ही घसीट कर झाड़ियों के पीछे ले गए और दुष्कर्म किया। इंजीनियरिंग छात्रा का दोस्त भी यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट है।
विपक्षी पार्टियों ने इस घटना के बाद सरकार पर निशाना साधा है। नेताओं का कहना है कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम(DMK) की अगुवाई वाली सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध बढ़े हैं। हालांकि, सरकार ने इन आरोपों से इनकार किया है। भाजपा के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलै ने कहा कि यह मामला बेहद हैरान करने वाला है। यूनिवर्सिटी कैंपस में स्टूडेंट के साथ वारदात को अंजाम देने वाला एक आदतन अपराधी और द्रमुक का कार्यकर्ता है। अन्नामलै ने कहा कि क्या सीएम स्टालिन इस घटना की जिम्मेदारी लेंगे।
Trending
- दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद?
- बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
- वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
- महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली
- हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
- पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
- इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
- मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

