कोरबा 27 दिसम्बर 2024/कलेक्टर अजीत वंसत ने जिले में 70 साल व इससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए जा रहे आयुष्मान वयवंदन कार्ड हेतु नगरीय क्षेंत्र कोरबा में लगाए गए शिविर का अवलोकन किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त आषुतोश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने शिविर स्थल के निकटतम क्षेत्रों में पात्र सभी हितग्राहियों को वयवंदन योजना से जोड़कर उनका आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्दष दिए। उन्होंने नगर पालिक निगम अंतर्गत कोसाबाड़ी जोन और जमनीपाली क्षेत्र के सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने इस कार्य में लगे कर्मचारियों को निर्देषित किया कि शिविर में आने वाले बुजुर्गो को वय वंदन योजना से मिलने वाले लाभ के विषय में पूरी जानकारी प्रदान करें और उन्हें बताएं कि उपचार के दौरान 5 लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
इसी प्रकार निगम क्षेत्र के पोड़ीबहार, कोसाबाड़ी, रविषंकर षुक्ल नगर सहित अन्य वार्डो में भी 70 साल से अधिक उम्रदराज के वरिष्ठ नागरिकों के लिए वयवंदन कार्ड बनवाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ नागरिक पहुंचकर अपना वयवंदन योजना का कार्ड बनवा रहे हैं।
Trending
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सेवा_संकल्प_अभियान”
- 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
- गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
- पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…

