रायपुर। कंस्ट्रक्शन कारोबारी से आठ लाख 83 हजार 500 रुपये की ठगी हो गई। अज्ञात मोबाइल नंबर धारक ने तीन हजार बोरी सीमेंट का ऑनलाइन ऑर्डर लेकर रुपये अपने बैंक खाते में डलवा लिए। तेलीबांधा थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
अवंति विहार कॉलोनी के रहने वाले भारतभूषण गुप्ता ने मामला दर्ज कराया है। वह कंस्ट्रक्शन मटेरियल कारोबारी हैं। 21 दिसंबर को उनके फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसने अपना नाम आशीष शुक्ला बताया। उसने कहा कि वह अल्ट्राट्रेक सीमेंट कंपनी का एजेंट है।
ठग ने कारोबारी से कहा कि आपने जो तीन हजार बोरी सीमेंट का ऑर्डर दिया था, वो भेज दिया गया है। आप खाते में पेमेंट कर दीजिए। इसके बाद कारोबारी भारतभूषण ने उसके बताए खाते में आठ लाख 83 हजार 500 रुपये जमा कर दिए। 21 दिसंबर से अब तक उन्हें सीमेंट नहीं मिला है। दोबारा उसी नंबर पर फोन करने पर कोई जवाब नहीं दिया गया, जिसके बाद कारोबारी को ठगे जाने का एहसास हुआ और आरोपित के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
दवा कारोबारी से 7.88 लाख ठगे
इसी तरह ठगी की दूसरी घटना पुराना बस स्टैंड के दवा कारोबारी कमलजीत सिंह बग्गा के साथ हुई है। उन्हें दवाइयां सप्लाई का झांसा देकर 7.88 लाख की ठगी की गई है। ठगों ने ब्रांडेड कंपनी के नाम से कारोबारी को मेल किया। उनसे दवाइयों का ऑर्डर लिया।
Trending
- छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
