रायपुर 28 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जिन निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण एक वर्ष या उससे अधिक समय से समाप्त हो चुका है और जिन्होंने आज तक पंजीकरण नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया है, वे अगामी 31 दिसम्बर 2024 तक आवेदन कर सकेंगे। निर्माण श्रमिक अपनी पंजीकरण नवीनीकरण प्रक्रिया श्रमेव जयते मोबाईल ऐप, मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र की विभागीय वेबसाइट व च्वाइस सेंटर से कर सकेंगे। वहीं 31 दिसम्बर 2024 के बाद जिनका पंजीकरण नवीनीकरण नहीं होगा, उन्हें अपंजीकृत माना जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केन्द्र के हेल्पलाइन नंबर 0771-3505050 पर संपर्क किया जा सकता है।
Trending
- चिदंबरम मंदिर के पीछे क्यों पड़ी तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी मंदिर को कब्जे में क्यों लेना चाहती?
- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में विशेष पूजा और हवन का आयोजन
- छत्तीसगढ़: 97 जुआरियों से 2.7 लाख जब्त… अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार…
- छत्तीसगढ़:दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत…
- नवजोत सिंह सिद्धू के घर आए किन्नर, पोती आर्या को दिया आशीर्वाद…
- दिवाली पर कैसे करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा? क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त? यहां जानें…
- वाराणसी में एक हफ्ते रहने के बाद एक विदेशी युवती ने बताया कि काशी की गलियों में शवयात्राएं देखकर मौत को लेकर उसकी सोच बदल गई…
- तबीयत खराब होने की अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने दी दीपावली पर बधाई… बोले-लिखने वाले हाथ में हो रहा है कष्ट…
