रायपुर 28 दिसंबर 2024। राजधानी रायपुर की प्रमुख सड़कों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह एवं एसपी डाॅ. लाल उम्मेद सिंह पैदल निकले। शहर में बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। पैदल सड़कों पर निकले कलेक्टर एवं एसपी के निर्देश पर सड़कों के किनारे नो-पार्किंग जोन में खड़ी वाहन, गुमटी एवं ठेलों को प्रहरी टीम के माध्यम ने तत्काल हटाने की कार्रवाई की। साथ ही जिन चौक- चौराहों पर रोटरी नहीं लगे हैं, उन स्थानों पर अस्थायी रोटरी लगाने के निर्देश दिए है। इसके अलावा सड़कों के गड्ढे एवं पेंचवर्क को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर एवं एसपी घड़ी चौक से पैदल सड़कों पर निकले और जिन-जिन स्थानों पर यातायात बाधित करने वाले पुरानी वाहन को हटाने, पुराने खंबे एवं बिजली के बाॅक्स, पेड़ों की छटाई के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि सड़कों पर फ्लैक्स रखने की वजह से भी यातायात बाधित होता है, ऐसे में उन फ्लैक्स एवं बैनरों को हटाने की कार्रवाई की जाएं। पेड़ की छटाई जिन-जिन स्थानों पर नहीं हुई है, उन पेड़ों की छटाई जल्द से जल्द की जाएं।
कलेक्टर एवं एसपी ने देवेंद्र नगर, शंकर नगर एवं खम्हारडीह चौक का भी निरीक्षण किया। ट्रैफिक सुधार करने के लिए अतिक्रमण हटाने, अस्थायी रोटरी बनाने एवं पेड़ों की छटाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, आरटीओ आशीष देवांगन, डीएसपी गुरजीत सिंह, सतीश ठाकुर समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Trending
- चिदंबरम मंदिर के पीछे क्यों पड़ी तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी मंदिर को कब्जे में क्यों लेना चाहती?
- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में विशेष पूजा और हवन का आयोजन
- छत्तीसगढ़: 97 जुआरियों से 2.7 लाख जब्त… अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार…
- छत्तीसगढ़:दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत…
- नवजोत सिंह सिद्धू के घर आए किन्नर, पोती आर्या को दिया आशीर्वाद…
- दिवाली पर कैसे करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा? क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त? यहां जानें…
- वाराणसी में एक हफ्ते रहने के बाद एक विदेशी युवती ने बताया कि काशी की गलियों में शवयात्राएं देखकर मौत को लेकर उसकी सोच बदल गई…
- तबीयत खराब होने की अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने दी दीपावली पर बधाई… बोले-लिखने वाले हाथ में हो रहा है कष्ट…
