कोरबा 28 दिसंबर 2024/कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा धान खरीदी केन्द्र चिकनीपाली का निरीक्षण किया गया। इस दौरान केन्द्र में कई प्रकार की अनियमितता एवं अव्यवस्थाएं पाई गई। जिसके अन्तर्गत समिति में बिना ढेरी किये धान का बोरी से बोरी पलटीकर क्रय किया जा रहा था। स्टेंकिंग सही तरीके नहीं पाई गई। इस प्रकार प्रभारी प्रबंधक/फड़ प्रभारी के द्वारा धान क्रय नियमों का पालन नहीं किया जाना पाया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी समिति प्रबंधक अनुपस्थित पाये गये तथा बार-बार काल किये जाने उपरांत भी कोई उत्तर नहीं दिया गया जो कि उनके कार्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही का द्योतक है। कलेक्टर के निर्देश पर उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कोरबा द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित चिकनीपाली के प्रभारी प्रबंधक रंजीत सिंह कंवर को आगामी आदेश तक धान खरीदी कार्य से पृथक किया गया है।
Trending
- ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
- भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
