कोरबा 28 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर अजीत वसंत ने आज विकासखंड करतला के धान उपार्जन केन्द्र चिकनीपाली का निरीक्षण कर धान खरीदी की जानकारी ली। कलेक्टर ने उर्पाजन केन्द्र में पंजीकृत किसानों की संख्या, जारी टोकन अब तक हुए धान खरीदी, राशि भुगतान एवं केंद्र में उपलब्ध बारदानों के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में धान भंडारण, स्टैकिंग व्यवस्था का भी अवलोकन करते हुए नए-पुराने बारदाना की उपलब्धता, धान की नमी परीक्षण सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने धान विक्रय के लिए आए किसानों से केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने किसानों द्वारा विक्रय हेतु लाए धान की नमी का भी अपने समक्ष जांच करवाई और बोरी में भरे धान का इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन में माप करवाकर वजन का सत्यापन कराया।
इस दौरान समिति में किसानों की धान को बिना पलटी किए सीधा बारदाने में भरकर तौलाई करने, समिति प्रबंधक की केंद्र में अनुपस्थित रहने एवं केंद्र में अनेक स्थानों पर अव्यवस्था मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने केंद्र में धान खरीदी कार्य मे नियमों का पालन नही करने के कारण समिति प्रबंधक एवं तौल प्रभारी को खरीदी कार्य से पृथक करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी उपार्जन केंद्रों में धान की तौलाई से पहले अनिवार्य रूप से पलटी कराना सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जिससे केंद्र में गुणवत्तापूर्ण धान की खरीदी हो सके। इस अवसर पर एसडीएम श्री सरोज महिलांगे, तहसीलदार श्री राहूल पाण्डेय एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
- भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल

