रायपुर 30 दिसंबर 2024। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा की अध्यक्षता में 28 दिसम्बर को प्रांतीय कार्यालय, प्रोसेसर कालोनी में आयोजित की गयी। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने बताया कि समाज की एकता के सूत्रधार विप्र प्रतीक आचार्य चाणक्य स्मृति दिवस का आयोजन 11 जनवरी 2025 शनिवार, शाम 4.00 बजे से वृन्दावन हॉल, सिविल लाइन में किया जा रहा है जिसमें आचार्य चाणक्य के जीवन पर विद्वान वक्ताओं व्याख्यान एवं सनातन धार्मिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाना है।
महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने बताया की कार्यक्रम में उपस्थित समस्त दर्शकों से धार्मिक प्रश्न पूछे जाएंगे, सही उत्तर देने पर सम्मान पत्र से सम्मानित किया जाएगा एवं सर्वाधिक सही उत्तर देने पर स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा।
संभागीय अध्यक्ष नितिन झा ने बताया कि सम्मानित अतिथियों एवं वक्ताओं के नाम तय कर उन्हें आचार्य चाणक्य जी पर व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया जाएगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा एवं राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा ने सभी सदस्यों को संगठन के कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, कार्यक्रम संयोजक अभिषेक त्रिपाठी, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रदेश महिला महासचिव सुमन मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय अवस्थी, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, संभागीय सचिव सतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र पाठक, राधेश्याम तिवारी सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

