नई दिल्ली । राजस्थान के जोधपुर जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिले के बावड़ी कस्बे के तालों का बेरा क्षेत्र में सालों पुरानी बंद पड़ी ट्यूबवेल को वापस शुरू करने पर ज्वलनशील पदार्थ निकलने पर कौतूहल का विषय बन गया। सालों से बंद पड़े इस ट्यूबवेल से अब आग भी निकल रही है।
जानकारी के अनुसार, बावड़ी कस्बे के तालों का बेरा निवासी अन्नाराम देवड़ा ने अपने खेत में करीब 25 साल पहले ट्यूबवेल खुदवाई थी। जिसमें 5 साल बाद ही लगभग 20 साल पहले ही ट्यूबवेल में पानी कम पड़ने पर ट्यूबवेल को बंद कर दिया था।
अब इस बार ज्यादा बारिश होने पर रविवार को ट्यूबवेल की वापस शुरू करने के लिए कोशिश की गई। सोमवार को इस ट्यूबवेल में पंप डालने के दौरान गैस जैसी बदबू आने पर इनको कुछ शक हुआ तो माचिस की तिल्ली जलाकर देखा तो ट्यूबवेल में आग लगनी शुरू हो गई। पानी डालकर जैसे तैसे आग पर काबू पा कर पंप को बाहर निकाला गया। ये खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। ट्यूबवेल मालिक ने इसकी सूचना बावड़ी उपखंड अधिकारी जवाहरराम चौधरी को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

