नई दिल्ली । रेलवे की ओर से भारत के विभिन्न क्षेत्रों को कश्मीर घाटी से जोड़ने के लिए बीते लंबे समय से कनेक्टिविटी पर काम किया जा रहा है। नए साल में देश के लोगों को बड़ा तोहफा मिल सकता है। दिल्ली से श्रीनगर को सीधा जोड़ने वाली रेल लाइन जनवरी में शुरू होने की संभावना है। इस रूट पर वंदे भारत जैसी ट्रेनों को भी चलाने की तैयारी की जा रही है। वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से श्रीनगर तक 800 किलोमीटर का सफर 13 घंटे से भी कम समय में तय करेगी। जानकारी के मुताबिक, इसे लेकर ट्रायल जारी है।
जानकारी के मुताबिक, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करेंगे। जानकारी के मुताबिक, उद्घाटन वाले दिन पीएम मोदी ट्रेन में यात्रा करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जनवरी 2025 को वंदे भारत श्रीनगर-दिल्ली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
कश्मीर रेलवे प्रोजेक्ट पर पिछले 32 सालों से काम हो रहा है। इस बीच रेलवे को ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों को चीर कर टनल और ट्रैक बनाने जैसे बड़े चैलेंज का सामना करना पड़ा है।
इतना ही नहीं इस ट्रैक पर दुनिया का सबसे खूबसूरत और ऊंचा चिनाब पुल बनाना कोई आसान काम नहीं था, लेकिन यह सब रेलवे ने मुमकिन कर दिखाया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अंबाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, कठुआ, जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, संगलदान और बनिहाल सहित कुछ प्रमुख स्टेशनों पर ही रुकेगी।
इतना ही नहीं। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी जनवरी में 5 नई आधुनिक ट्रेनों की सौगात देने जा रहे हैं। पीएम मोदी दिल्ली और कश्मीर को जोड़ने वाली 5 नई ट्रेन लॉन्च करेंगे। ये ट्रेनें नई टेक्नोलॉजी और डिजाइन के साथ बनी है। ये ट्रेनें कश्मीर के मौसम को ध्यान मे रखते हुए ऑनबोर्ड हीटिंग सिस्टम से भी लैस होंगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर
- स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
- नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
- आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
- श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
- राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

