अहमदाबाद. गुजरात के अहमदाबाद के घाटलोडिया स्थित नालंदा विद्यालय में पढ़ने वाले 9वीं के छात्र को शिक्षक किरीट पटेल द्वारा बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है. छात्र के मुताबिक वह आभा कार्ड का फॉर्म स्कूल में ले जाना भूल गया था, जिसकी वजह से शिक्षक ने आक्रोशित होकर उसके गर्दन पर मुक्के मारे. फिलहाल छात्र को पीटने वाले शिक्षक के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं. मामले में छात्र के पैरेंट्स का कहना है कि बच्चे की पिटाई की शिकायत स्कूल से की गई थी. लेकिन स्कूल की तरफ से अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया और न ही कोई जवाब दिया गया है. बेटा स्कूल में आभा कार्ड का फॉर्म ले जाना भूल गया था, इसी बात को लेकर उसकी पिटाई की गई. पिटाई से बच्चा जख्मी हो गया है.
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
