कोरबा। जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने न केवल सड़क जाम कर दिया, बल्कि दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद माहौल भयावह हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, राताखार से दर्री जाने वाले बायपास मार्ग पर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोग मौके पर जमा हो गए और दो वाहनों को आग लगा दी। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। गुस्साए लोगों ने अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।
बताया जा रहा है कि जल रहे ट्रक में कोयला लोड है और ट्रक के केबिन के अंदर ड्राइवर के खाना बनाने के लिए रखा गया गैस सिलेंडर भी मौजूद है, जो कभी भी ब्लास्ट कर सकता है. लोगों की भीड़ को हटाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसे में बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। कोरबा जिले के विभिन्न थाना-चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।
Trending
- बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड, तो इस सब्जी से बनाएं दूरी…
- युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…
- मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
- धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
- भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
- आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
- छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…
- सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
