रायपुर। पूर्व मंत्री कवासी लखमा शुक्रवार को ED दफ्तर पहुंचे। इस दौरान ED शराब घोटाले मामले में लखमा से पूछताछ की। वहीं पूछताछ में लखमा ने शराब घोटाले को लेकर कहा कि, मैं राजनीतिक परिवार से नहीं हूं, बहुत गरीब परिवार से हूं। मैंने जगदलपुर में 2009 में 2 एकड़ जमीन ली थी उसके अलावा मेरे पास कोई संपत्ति नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि, मैंने जब जमीन ली थी तब मैं पंच- सरपंच नहीं था।
पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने ED की पूछताछ के दौरान बताया कि, मैंने टोरा, महुआ, इमली का धंधा कर जमीन ली थी। मुझे 1998 में सुकमा से टिकट मिलने के बाद जीत मिली। आगे उन्होंने कहा कि, विधानसभा में मैंने गरीबों के लिए आवाज उठाई है। इसलिए सरकार अब मुझे परेशान कर रही है। जो भी न्यायपालिका बोलेगी मैं उसमें पूरा साथ दूंगा।
बेटे से भी ED ने की पूछताछ
कवासी लखमा का बेटा कवासी हरीश भी ED दफ्तर पहुंचे हैं। शराब घोटाला मामले में ED ने कवासी हरीश को भी तलब किया है। वहीं इस दौरान पूछताछ में कवासी हरीश ने कहा कि, मेरे पास से कुछ नहीं मिला, सभी को पता है छापा क्यों पड़ा है। मैं बाद में अपनी बात कहूंगा।
ED की पूछताछ में लखमा को सहयोग करना चाहिए : डिप्टी सीएम सीएम साव
इस पूरे मामले पर डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान सामने आया है। साव ने कहा कि, लखमा को ED की पूछताछ में सहयोग करना चाहिए जो तथ्य है वह बताना चाहिए। भावनात्मक बातें करने से कुछ नहीं होगा। राज्य की जनता सब जानती है की कांग्रेस सरकार में शराब घोटाला हुआ है। शराब दुकानों में दो-दो काउंटर बने थे। नकली होलोग्राम का उपयोग किया गया था। आगे उन्होंने कहा कि, ऑर्गेनाइज्ड क्रिमिनल सिंडिकेट बनाकर के शराब घोटाले को अंजाम दिया गया। यह कार्रवाई पॉलिटिकल मोटिवेटेड नहीं है। ED बहुत गंभीरता से बहुत बारीकी से शराब घोटाले की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर ED कार्रवाई करेगी।
Trending
- चिदंबरम मंदिर के पीछे क्यों पड़ी तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी मंदिर को कब्जे में क्यों लेना चाहती?
- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में विशेष पूजा और हवन का आयोजन
- छत्तीसगढ़: 97 जुआरियों से 2.7 लाख जब्त… अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार…
- छत्तीसगढ़:दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत…
- नवजोत सिंह सिद्धू के घर आए किन्नर, पोती आर्या को दिया आशीर्वाद…
- दिवाली पर कैसे करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा? क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त? यहां जानें…
- वाराणसी में एक हफ्ते रहने के बाद एक विदेशी युवती ने बताया कि काशी की गलियों में शवयात्राएं देखकर मौत को लेकर उसकी सोच बदल गई…
- तबीयत खराब होने की अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने दी दीपावली पर बधाई… बोले-लिखने वाले हाथ में हो रहा है कष्ट…

