मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक खेत की सफाई के दौरान जेसीबी मशीन से नाग की मौत हो गई जबकि नागिन घायल हो गई. लेकिन घायल नागिन घंटों तक नाग के पास बैठी रही. यह देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. लोगों का हुजूम उमड़ने के बाद भी नागिन टस से मस नहीं हुई.
दरअसल, शिवपुरी जिले की नरवर तहसील के छतरी गांव में एक किसान जेसीबी मशीन की मदद से अपनी जमीन की साफ सफाई करवा रहा था. इसी दौरान जेसीबी का पंजा जमीन में बने एक बिल में जा लगा और उसमें मौजूद नाग की मौत हो गई. साथ ही नागिन भी घायल हो गई.
हालांकि, यह देख जेसीबी ड्राइवर ने काम रोक दिया और मृत नाग को उठाकर दूर फेंकने के लिए उतरा. लेकिन ड्राइवर के पास पहुंचते ही नागिन अपना फन फैलाकर खड़ी हो गई. यह देख जेसीबी ऑपरेटर सहम गया. खबर फैली तो गांव के लोग नाग नागिन के जोड़े को देखने आ उमड़े.
इसके बाद जमीन के मालिक ने पास के कस्बे नरवर से सर्प मित्र को बुलाया. मौके पर पहुंचे सर्प मित्र सलमान पठान ने बताया कि यह जोड़ा करीब 16-17 साल से साथ में है.
दरअसल, सर्दी के मौसम में सर्प ज्यादातर जमीन के अंदर रहते हैं. इसी वक्त मशीन चली तो दोनों चपेट में आ गए. दोनों जख्मी हो गए. नागिन का नाग को देखकर बुरा हाल हो गया. नाग के सामने से हटने का नाम नहीं ले रही थी. पठान ने नागिन को नाग के सामने से हटाया तो नागिन हट नहीं रही थी. सर्प मित्र ने घायल नागिन को प्राथमिक उपचार के बाद अपने तरीके से जैसे-तैसे वहां से हटाया और जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ा ताकि वह अपनी जिंदगी आराम से जिए.
सर्प मित्र पठान का कहना था कि नागिन को नाग की मौत का बहुत गहरा सदमा लगा है. इसी वजह से वह घंटों शव के पास बैठकर विलाप कर रही थी.
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

