Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल
    राशिफल

    आज का राशिफल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष- आज आपको किसी पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी रिश्ते बेहतर रहेंगे। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे, जिसमें आप माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
    वृष- आज का दिन लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटना है। किसी से यदि आपने धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको किसी लोन आदि के मिलने में समस्या आएगी। आपको जीवनसाथी के करियर को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई मे एकजुट होकर जुटना होगा।
    मिथुन- मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन चुनौती पूर्ण रहने वाला है। आपके मन में किसी काम को लेकर यदि भय या शंका बनी हुई है, तो आप उस काम को बिल्कुल न करें। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, जिससे परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी। संतान को किसी गलत काम की लत लग सकती है, जिसके लिए आपको उन पर निगरानी बनाकर रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी चुगली लगा सकता है।
    कर्क- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। व्यवसाय में यदि कुछ कठिनाईया आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने कामों को लेकर ज्यादा टेंशन नहीं लेंगे। आपकी सेहत भी पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है।
    सिंह- आज का दिन आपके लिए धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। शेयर मार्केट में कोई नुकसान हो सकता है, इसलिए आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से खुशी होगी। आप अपनी जिम्मेदारियां निभाने में सफल होंगे। जीवनसाथी को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।
    कन्या- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी संतान के व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है और किसी नए काम में आप बिना सोचे समझे आगे न बढ़े। आप किसी मकान, दुकान की खरीदारी की योजना बनाएंगे। आपका कोई पुराना रोग उभरने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। यदि आपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपको अपने बॉस की कोई बात बुरी लगेगी।
    तुला- आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। आपके कामों में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आपको व्यर्थ के वाद विवाद में पडने से बचना होगा। बच्चों की पढ़ाई में आपको कुछ समस्याएं महसूस हो सकती हैं, जिनके लिए आप उनके अध्यापकों से बातचीत करेंगे। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आपके मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।
    वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपनी वाणी व व्यवहार से कार्यक्षेत्र में अपने बॉस का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी काम को लेकर परिवार में किसी सदस्य से कोई बहसबाजी नहीं करनी है, जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकते हैं। अपने बिजनेस में जितने धन की उम्मीद की थी, उतना ना मिलने से आपको थोड़ी टेंशन लगी रहेगी, क्योंकि आपके खर्च अधिक रहेंगे।
    धनु- आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुझ बुझ दिखा कर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं। आपको किसी नए काम को शुरू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लेना बेहतर रहेगा, नहीं तो उसमें आपका कोई नुकसान होने की संभावना है। आपको अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
    मकर- आज के दिन आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको भाग दौड़ लगी रहेगी। आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आपके कार्य क्षेत्र में आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है, जो आपको परेशानी देगा। विद्यार्थियों की किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आप उनकी फरमाइश पर किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
    कुंभ- आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा, इसलिए आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोले। कोई लड़ाई झगड़ा बढ़ने से आपको समस्या हो सकती है। आपको काफी संघर्षों के बाद समस्याओं से निजात मिलेगी। आपको अपने भाई के विवाह में आ रही समस्याओं को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी। आप अपने किसी काम को कल पर टालने से बचे, नहीं तो बाद में उसे पूरा करने के लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी।
    मीन- आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लेने के लिए रहेगा। आपको पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी। आप अपने घर किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामले आपको परेशान करेंगे, इसलिए आप अपने खर्चों पर भी थोड़ा ध्यान दें। यदि आप करियर में बदलाव चाहते हैं, तो आपको उसके लिए थोड़ी मेहनत अवश्य करनी होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    मई में बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों के लिए खुलने वाला है कुबेर का खज़ाना

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.