कोरबा 04 जनवरी 2025/ कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में सभी एसडीएम द्वारा अपने अनुविभाग अंतर्गत ग्राम पंचायतों में विगत वर्षों में पुराने स्वीकृत शासकीय कार्यो के निर्माण लिए जारी राशि में अनियमितता करने वाले एवं निर्माण कार्य प्रारंभ/पूर्ण नहीं करने वाले पंचायतो से राशि वसूली की कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बंध में सभी एसडीएम द्वारा ऐसे पंचायतो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
अनुविभाग कटघोरा अंतर्गत 17 पंचायतो से 30 लाख 90 हजार 200 रुपए की वसूली की गई है। कटघोरा में शत प्रतिशत वसूली कार्यवाही पूर्ण हो गई है। इसी प्रकार पाली विकासखण्ड अंतर्गत 4 विकासखण्ड से कुल 5 लाख 50 हजार 576 रुपए की वसूली पूर्ण की गई है। पाली में पुराने प्रकरणो में शत प्रतिशत वसूली हो गई है साथ ही नए प्रकरण में अभी वसूली की कार्यवाही की जा रही है। कोरबा अनुविभाग में कुल 11 लाख 21 हजार 475 रुपए की वसूली की गई है एवं आगे भी वसूली प्रक्रिया प्रगति पर है। पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड में 2 पंचायतो से पुराने निर्माण कार्यो के जारी राशि के 5 लाख 18 हजार की वसूली की गई है एवं आगे भी वसूली प्रगति पर है।
Trending
- बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड, तो इस सब्जी से बनाएं दूरी…
- युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…
- मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
- धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
- भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
- आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
- छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…
- सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
