रायपुर, 6 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल 6 जनवरी को जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री जांजगीर-चांपा में हाई स्कूल मैदान में दोपहर एक बजे से आयोजित कार्यक्रम में 183 करोड़ 41 लाख रूपए की लागत वाले 285 विकास कार्यों की सौगात देंगे, जिसमें 118 करोड़ 39 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 112 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं 65 करोड़ 2 लाख रूपए की लागत से निर्मित 173 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 65.02 करोड़ की लागत के 173 कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जिसमें लोक निर्माण विभाग के 28.17 करोड़ रूपए की लागत वाले 21 कार्य, सीजीएमएससी के 7.56 करोड़ रूपए की लागत वाले 8 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 19.41 करोड़ रूपए की लागत से 114 कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क के 2.86 करोड़ रूपए की लागत से 8 कार्य, गृह निर्माण मण्डल के 1.19 करोड़ रूपए की लागत से 2 कार्य, जनपद पंचायत नवागढ में 2.32 करोड़ रूपए की लागत वाले 8 कार्य, नगर पालिका परिषद अकलतरा 47 लाख रूपए की लागत से 1 कार्य, जनपद पंचायत बम्हनीडीह 62 लाख रूपए की लागत से 2 कार्य, जनपद पंचायत पामगढ़ में एक करोड़ रूपए की लागत वाले 4 कार्य, जनपद पंचायत अकलतरा 68 लाख रूपए की लागत से 2 कार्य, जनपद पंचायत बलौदा में 60 लाख रूपए की लागत से 2 कार्य एवं कृषि उपज मंडी समिति चांपा में 13 लाख रूपए की लागत से 1 कार्य का लोकार्पण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा 118.39 करोड़ की लागत के 112 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा, जिसमें लोक निर्माण विभाग जल संसाधन संभाग जांजगीर, नगर पंचायत राहौद, सीजीएमएससी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, गृह निर्माण मण्डल, जनपद पंचायत नवागढ, नगर पालिका परिषद चांपा, नगर पालिका परिषद अकलतरा, नगर पंचायत पामगढ़, जनपद पंचायत बलौदा, जनपद पंचायत बम्हनीडीह, जनपद पंचायत पामगढ़, नगर पंचायत नरियरा में, जनपद पंचायत अकलतरा, नगर पंचायत सारागांव, कृषि उपज मंडी समिति अकलतरा, महिला एवं बाल विकास एवं कृषि उपज मंडी चांपा समिति के कार्य शामिल हैं।
Trending
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
- कृषि विश्वविद्यालय में 28 से 30 सितंबर तक “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का आयोजन
