रायपुर 7 जनवरी 2025। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर के रेडक्रॉस सोसायटी सभाकक्ष में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूर-दराज से आम लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर डॉ. सिंह ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान 24 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर एसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर जनदर्शन में राजेंद्र नगर निवासी गोविंद मिश्रा ने तालाब की जमीन पर हुए बेजा कब्जा को खाली कराने, कुथरेल धरसींवा निवासी गजानंद साहू ने पीएम आवास की राशि नहीं प्राप्त होने, अकोली निवासी सुरेश कुमार दीवान ने जर्जर रंगमंच को तोडने व खेल मैदान के लिए जमीन अधिग्रहण, गुढियारी निवासी परिवेश ठाकरे ने मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट लगवाने के आवेदन दिया। इसी तरह अन्य क्षेत्रों से पहुंचकर लोगों ने अपने आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए।
Trending
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
- कृषि विश्वविद्यालय में 28 से 30 सितंबर तक “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का आयोजन

