रायपुर 08 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसके अनुसार आपदा, दुर्घटना इत्यादि प्रकरणों में तत्काल कार्रवाई की जा रही है। ऐसे प्रकरणों को आरबीसी 6-4 के तहत प्रक्रियाओं को जल्द पूर्ण किया जा रहा है और समय सीमा के पूर्व ही मुआवजा राशि दी जा रही है। ऐसे प्रकरणों का पर आरबीसी 6-4 के तहत सहायता राशि प्रदान की गई है। सिलतरा निवासी प्रेमा साहू की आग में जलने और आंरग के ग्राम गुल्लू निवासी कमलेश्वरी पटेल तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। इनका आवेदन जिला कार्यालय के राजस्व शाखा में 6 जनवरी को पहंुचा और आज 7 जनवरी को प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इनके परिजनों को कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर आरबीसी 6-4 के तहत 4-4 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
Trending
- अगले हफ्ते पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू होगी सीधी बातचीत
- 12 अगस्त 2026 को बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना, चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेगा, छा जाएगा अंधेरा
- “बंगाल अब आजाद हो गया”, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी के खिलाफ बोला हमला
- शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए
- गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
- कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
- निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
- शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
