रायपुर। ईडी के बुलावे पर कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा और उनके पुत्र हरीश लखमा गुरुवार को ईडी के रायपुर कार्यालय पहुंचे हैं। दोनों से पूछताछ चल रही है। बता दें कि पिछले सप्ताह भी दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। आठ घंटे तक पूछताछ चली थी। आज फिर से ईडी ने दोनों को तलब किया है।
बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दौरान करीब 2 हजार करोड़ रुपये से शराब घोटाला हुआ था। तब कवासी लखमा प्रदेश के आबकारी मंत्री थे। ईडी का आरोप है कि प्रदेश में हुए शराब घोटाला में से बड़ी रकम कवासी लखमा को भी मिली है। ईडी ने इस मामले में पिछले महीने लखमा के यहां छापा मारा था। छापे के बाद ईडी ने लखमा के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने का दावा भी किया है। इसके बाद से ही लखमा से पूछताछ का सिलसिला चल रहा है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

