रायपुर 11 जनवरी 2025। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रायपुर स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित रजिस्टर की जांच की और सभी कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि कर्मचारियों को अपने समय की पाबंदी सुनिश्चित करनी होगी ताकि कार्यालय के कार्य बिना किसी रुकावट के चल सकें। डॉ. सिंह ने आयुष्मान शाखा के संचालन के बारे में भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए। वर्तमान में जो आयुष्मान शाखा प्रथम तल पर स्थित थी, उसे अब ग्राउंड फ्लोर में शिफ्ट करने की बात कही। उन्होंने यह कदम उठाने के पीछे मुख्य कारण बताया कि इससे आने वाले हितग्राहियों को कोई कठिनाई नहीं होगी और वे आसानी से अपनी सेवाएं ले सकेंगे। इसके अलावा कलेक्टर ने सीएमएचओ कार्यालय के सभी दरवाजों को कार्यकाल के दौरान खुला रखने का आदेश दिया और यह सुनिश्चित करने की बात कही कि कार्यालय के किसी भी गेट पर पर्दा नहीं लगे। उन्होंने कार्यालय के स्टोर रूम के मरम्मत और प्रशिक्षण परिसर में बाथरूम के निर्माण के लिए विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ विश्वदीप, सीएमएचओ डॉ मिथिलेश चौधरी, डीपीएम मनीष मेजरवार उपस्थित रहे।
Trending
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
- कृषि विश्वविद्यालय में 28 से 30 सितंबर तक “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का आयोजन

