रायपुर। कुंभ स्न्नान के लिए प्रयागराज जा रहे भाटापारा कांग्रेस विधायक इंद्र कुमार साव की गाड़ी रविवार को हादसे का शिकार हो गई। कार में विधायक और उनके परिजन सवार थे। घटना में विधायक और उनके परिवार के सदस्य घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिले की है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना की जानकारी मिलते ही फोन कर विधायक और उनके परिवारजनों का हालचाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया में लिखा…”महाकुम्भ स्नान के लिए सपरिवार प्रयागराज जा रहे भाटापारा विधायक इंद्र कुमार साव के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उनके एवं परिजनों के आंशिक रूप से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। इंद्र कुमार साव जी से फोन पर बात कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे।”
दरअसल, भाटापारा कांग्रेस विधायक इंद्र साव अपने परिवार के महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। रविवार सुबह 7 बजे के आसपास सोनभद्र जिले के बहमनी थाना क्षेत्र के पास पहुंचे ही थे। इसी दौरान तेज रफ़्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विधायक की कार के परखच्चे उड़ गये।
इस हादसे में विधायक इंद्र साव के हाथ में हल्की चोट लगी व परिवार के सदस्य भी घायल हो गये। यूपी पुलिस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
- कृषि विश्वविद्यालय में 28 से 30 सितंबर तक “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का आयोजन

