रायपुर। रायपुर पुलिस ने 20 किलो गांजा के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को नया बस स्टैंड के गेट नंबर 1 से गिरफ्तार किया गया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जनवरी को थाना टिकरापारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की नया बस स्टैण्ड भाठागांव गेट नंबर 01 के आगे एक व्यक्ति अवैध गांजा रखकर विक्रय करने हेतु ग्राहक तलाश रहा है। मुखबीर की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती राजेश देवांगन, तथा थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक मनोज कुमार साहू को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया।
थाना टिकरापारा पुलिस टीम ने मुखबीर द्वारा बताये अनुसार उस व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अजीत यादव पिता उमाशंकर यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम धनेजा थाना जफराबाद जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश बताया। टीम ने उसके पास रखे प्लास्टीक बोरी की तलाशी ले तो उसमे गांजा बरामद हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 20.410 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 2,04,000/रु जप्त कर उसके विरूद्ध थाना टिकरापारा में नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध कमांक 31/25 धारा 20 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी
अजीत यादव पिता उमाशंकर यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम धनेजा थाना जफराबाद जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश
कार्यवाही में निरीक्षक मनोज कुमार साहू थाना प्रभारी टिकरापारा, सहायक उप निरीक्षक इन्द्रकुमार आडिल, प्रधान आरक्षक राजेश श्रीवास, आरक्षक घनश्याम तिवारी, जश्वन शर्मा, राजेश मण्डावी, अरूण ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Trending
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
- कृषि विश्वविद्यालय में 28 से 30 सितंबर तक “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का आयोजन

