Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती
    मनोरंजन

    बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एक्टर सैफ अली खान को गंभीर अवस्था में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि एक्टर पर चाकू से हमला हुआ है। ये हादसा उनके आवास पर ही हुआ, जहां एक अज्ञात शख्स चोरी की नीयत से घुस आया था। इस दौरान उन पर धारदार चाकू से अटैक कर दिया गया। अब एक्टर का अस्पताल में उपचार जारी है। इस मामले में पुलिस भी कड़ी कार्रवाई कर रही है। जांच के दौरान पूछताछ भी शुरू कर दी गई है। अब इसी मामले पर पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने अपना बयान जारी कर दिया है। एक्टर की टीम ने भी इससे जुड़ी जानकारी साझा की है। ये मामला देर रात लगभग 2.30 बजे का बताया जा रहा है।
    सैफ अली खान पर हमले को लेकर लीलावती अस्पताल ने भी बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि एक्टर की हालत कितनी गंभीर है और उन के शरीर के किन अंगों पर आरोपी ने वार किया है। अस्पताल के मुताबिक सैफ अली खान पर 6 जगह वार किया गया है और एक्टर के शरीर पर 2 जगह गहरी चोट आई हैं। गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर चाकू से हमला किया गया है।
    सैफ अली खान के घर पर पुलिस पहुंच गई है। बांद्रा में सैफ अली खान के घर पुलिस पहुंच गई है। इस मामले में घर के स्टाफ से पुलिस पूछताछ करेगी। पुलिस ने हमलावर की पहचान कर ली है। CCTV से हमलावर की तस्वीर सामने आ गई थी। सैफ पर हमले को लेकर मुंबई पुलिस का बयान भी सामने आ गया है। पुलिस का कहना है कि एक्टर पर हुए हमले की जांच चल रही है। अज्ञात शख्स सैफ अली खान के घर में घुसा था। एक्टर के साथ हाथापाई हुई। सैफ अली खान की टीम की ओर से भी बयान जारी कर दिया गया है। टीम का कहना है कि घर में चोरी की कोशिश हुई है। फैंस से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।
    इस घटना के दौरान एक्टर की पत्नी करीना कपूर घर पर ही थीं। बता दें, एक्टर आखिरी बार ‘देवरा पार्ट 1’ में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ जूनियर एनटीआर लीड रोल में थे। एक्टर ने निगेटिव किरदार निभाया था, जिसे काफी पसंद भी किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात

    June 19, 2026

    ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.