पुणे। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘इंडियन स्टेट’ (भारतीय राज व्यवस्था) से लड़ रहे हैं संबंधी टिप्पणी को लेकर गुरुवार को उनकी आलोचना की और कहा कि उनके विवादास्पद बयान से विपक्षी दल बेनकाब हो गया। सिंधिया ने कहा कि आतंकवादी और नक्सली ही भारत के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने गांधी की उन टिप्पणियों के लिए उन पर निशाना साधा, जो कांग्रेस सांसद ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर हमला करते हुए की थीं। पुणे में ‘संविधान गौरव अभियान’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में संविधान में किए गए 70 प्रतिशत संशोधनों के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा कल इस्तेमाल किए गए शब्दों को देखें। उन्होंने कहा कि वह ‘इंडियन स्टेट’ से लड़ रहे हैं। अगर आप भारत के नागरिक हैं, तो ‘भारतीय राज व्यवस्था के साथ युद्ध’ में होने का क्या मतलब है?’’ सिंधिया ने कहा, ‘‘क्या आप भारतीय संविधान पर युद्ध छेड़ेंगे? कल्पना कीजिए, भारत के खिलाफ कौन लड़ता है। आतंकवादी, नक्सली भारत के खिलाफ लड़ते हैं। हमें ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उन्होंने (कांग्रेस ने) खुद को (गांधी की टिप्पणियों से) बेनकाब कर दिया है।’’
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

