Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    • आगर-मालवा में बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, तीन बच्चों समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत
    • ममता को एक और झटका,रेजीनगर से भी उम्मीदवार ने वापस लिया नाम
    • दिल्ली : घर में लगी भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत
    • ‘मैं अपने माता-पिता का शुक्रिया करता हूं’, CM विजय के बेटे ने डेब्यू फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर कही ये बात
    • नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर भड़कीं ममता बनर्जी, पूछा- ‘अचानक पुराना केस खोलकर कार्रवाई क्यों?’
    • बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये
    • विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»सैफ अली खान के हमलावर का क्या था इरादा? करीना ने किए बेहद चौंकाने वाले खुलासे…
    मनोरंजन

    सैफ अली खान के हमलावर का क्या था इरादा? करीना ने किए बेहद चौंकाने वाले खुलासे…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच के बड़े-बड़े अधिकारी सैफ अली खान के हमलावर को खोजने में जुटे हैं। लेकिन, हमलावर पुलिस और क्राइम ब्रांच की 35 टीमों को पिछले 52 घंटों से लगातार गच्चा दे रहा है। मुंबई पुलिस अभी भी हमलावर की तलाश में जुटी है और अब तक 40-50 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। पुलिस ने मामले में सबसे पहले घटना की रात घर में मौजूद नैनी का बयान दर्ज किया। अब करीना कपूर ने भी अपना बयान दर्ज करा दिया है। करीना ने बताया कि जब सैफ अली खान पर हमला हुआ, घर का मंजर कैसा था।
    करीना ने पुलिस के सामने बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। करीना ने अपने बयान में पुलिस को बताया है कि आरोपी जब घर में घुसा था तो वो बहुत ज्यादा एग्रेसिव था, लेकिन घर से उसने कोई भी समान नहीं चुराया। करीना ने अपने बयान में बताया कि जिस वक्त हमलावर सैफ के साथ हाथापाई कर रहा था, उस वक्त आरोपी बेहद एग्रेसिव था।
    घर में रखे समान को नहीं लगाया हाथ
    करीना ने आगे कहा- ‘परिवार किसी तरह हमलावर से बचकर घर के 12 वें मंजिल पर जाने में सफल रहा। घर में ज्वेलरी सामने ही रखी हुई थी, लेकिन हमलावर ने उसे हाथ तक नहीं लगाया और बिना कुछ चुराए ही वहां से फरार हो गया।’ पुलिस सूत्रों ने बताया कि करीना उस वक्त हादसे की वजह से इतनी ज्यादा परेशान हो गई थीं कि उनकी बहन करिश्मा कपूर उन्हें अपने साथ अपने घर लेकर चली गईं।
    बता दें, सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में वह नीले रंग की शर्ट में नजर आ रहा है। सीसीटीवी वीडियो 16 जनवरी की सुबह 9 बजकर 4 मिनट का है, जिसमें वह एक मोबाइल खरीदते नजर आ रहा है। मुंबई पुलिस को अब इसी संदिग्ध की तलाश है। आरोपी पहले 15-16 जनवरी की रात 1 बजकर 37 मिनट पर सैफ के घर में सीढ़ियों पर चढ़ते दिखा था और फिर उसी रात 2 बज कर 33 मिनट पर सीढ़ियों से उतरकर जाते हुए वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। ये 56 मिनट का वही टाइम है, जब सैफ पर अटैक हुआ था। इसके बाद दो फुटेज और मिले, जिसमें वो 16 जनवरी की सुबह कपड़े बदलकर जाता हुआ दिख रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘मैं अपने माता-पिता का शुक्रिया करता हूं’, CM विजय के बेटे ने डेब्यू फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर कही ये बात

    September 19, 2026

    भारत-भूटान के बीच आपसी सहयोग पर हुई चर्चा, इन मुद्दों पर बनी सहमति

    September 19, 2026

    केंद्र सरकार ने की 14 नए जजों की नियुक्ति की घोषणा, दिल्ली को 7 और झारखंड-कर्नाटक को 3-3

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.