कोरबा 22 जनवरी 2025/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में नगरीय निकाय एवं त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारियों में संलग्न नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर निर्देशित किया कि सभी नोडल अधिकारी दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी आम निर्वाचान की तरह इस नगरीय निकाय एवं त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन की जिम्मेदारियों को भी गंभीरता से सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सूचनाओं का आदान प्रदान आयोग के दिशा-निर्देश के तहत निर्देशों का अध्ययन कर किया जाएं, किसी प्रकार की गलत व भ्रामक जानकारी न दी जाएं। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि निर्वाचन के कार्यों की अपनी गरिमा होती है। इसलिए चुनाव के दौरान आचार संहिता का पालन करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी होकर मतदान की प्रक्रिया को सम्पन्न कराया जाए।
बैठक में कलेक्टर ने आचार संहता प्रभावशील होने के साथ ही सम्पति विरूपण के तहत की जा रही कार्यवाही, आदर्श आचरण संहिता का पालन, मतदाताओं को जागरूक करने जाबो कार्यक्रम सहित अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने की जानकारी ली गई। उन्होंने स्वच्छता वाहनों में मतदाताओं को जागरूक करने का संदेश प्रचारित करने, दीवार लेखन और अन्य गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु शिकायत सेल को एक्टिव रखने और फोन नंबर से शिकायतों को सुनने तथा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने निर्वाचन कार्यों से जुड़े मानव संसाधन, प्रबंधन, प्रशिक्षण प्रबंधन, सामग्री प्रबंधन, कम्प्युटराइजेशन, कानून व्यवस्था, ईव्हीएम मैनेजमेंट, एमसीसी नोडल अधिकारी, व्यय निगरानी, बैलेट पोस्टर-पेपर, एमसीएमसी की समीक्षा की।
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने मतदान दलों के प्रशिक्षण के दौरान उन्हें सभी आवश्यक प्रपत्रों को पूर्ण रूप से भरने के विषय में प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों की व्यवस्था सहित प्रशिक्षण में अधिक से अधिक ईव्हीएम का हैण्ड्स ऑन और प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये। अनुपस्थिति पर सक्षम अधिकारी को सूचना दी जाए। अनुपस्थिति पर पर्याप्त कारण नहीं होने पर आवश्यक कार्यवही की जाए। उन्होंने निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों-कर्मचारियों के बैंक खाते में मानदेय वितरण, चिकित्सा व्यवस्था, परिचय पत्र, रिजर्व दल आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जिनके परिवार व रिश्तेदार चुनाव लड़ रहे हो, उन्हें निर्वाचन कार्य से पृथक करने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रिचा सिंह सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
- CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
- बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
- राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
- आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
- अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल

