राजनांदगांव 22 जनवरी 2025। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और जांच के लिए खाद्य सामग्री के नमूने भी लिए जा रहे है। इसी क्रम में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा ब्रांडेड एवं लोकल खाद्य सरसों तेल के नमूने गुणवत्ता जांच हेतु लिए जा रहे है। खाद्य सुरक्षा विभाग राजनांदगांव की टीम द्वारा सरसों तेल के थोक एवं चिल्लहर विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर विधिक नमूना गुणवत्ता जांच हेतु सरसों तेल का नमूना लिया गया। निरीक्षण के दौरान थोक विक्रेता मेसर्स कांतिलाल प्रागजली भाई से लाल गुलाब सरसों तेल एवं मेसर्स राजेश ट्रेडर्स से बंगाल किंग सरसों तेल का विधिक नमूना गुणवत्ता जांच हेतु लिया गया। लैब जांच के उपरांत प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
- सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
- फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
- बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
- विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
- ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
