रायपुर। तिल्दा नेवरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय मासूम की जान चली गई। घटना तिल्दा-सिमगा मार्ग पर ग्राम बिलाड़ी के पास की है। मृतक की पहचान मयंक यादव के रूप में हुई है, जो हरीश यदु का पुत्र था। दुर्घटना उस समय हुई जब मयंक अपनी दादी के साथ खेत से घर लौट रहा था। सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार हाइवा (नंबर CG 28 P 1028) ने उसे कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। स्थानीय लोगों ने हाइवा को रोक लिया और आक्रोश में सड़क पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही तिल्दा नेवरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश जारी है।
Trending
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
- कृषि विश्वविद्यालय में 28 से 30 सितंबर तक “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का आयोजन

