Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल
    राशिफल

    आज का राशिफल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष- आज का दिन आपके लिए अपने कामों को लेकर सतर्क रहने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। आपके साथ कोई धोखा हो सकता है, जो लोग रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को लॉग ड्राइव पर लेकर जाने की योजना बनाएंगे।

    वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपने यदि परिवार के किसी सदस्य से कोई वादा किया था, तो उसे आपको पूरा करना होगा। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण आपकी समस्याएं बढ़ेगी। आपको कामों में थोड़ा सोच समझकर निवेश करना होगा।

    मिथुन- आज के दिन आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशी होगी। आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित मामला कोर्ट-कचहरी में विवादित चल रहा था, उसमें आपको जीत मिलेगी। आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दें, क्योंकि काम के चक्कर में आप खानपान पर ध्यान थोड़ा कम देंगे। आपको कहीं जाते समय अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी होगी। यदि आप कोई साइड बिजनेस करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी समय निकालने की पूरी कोशिश करेंगे।

    कर्क- आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप यदि परिवार के किसी सदस्य को करियर को लेकर कोई निर्णय ले, तो उसमें अपने पिताजी से राय अवश्य लें। आपका मन परेशान होने से इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे आपका काम लटक सकता है। आप अपने घर के रखरखाव साफ-सफाई पर पूरा ध्यान देंगे।

    सिंह- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके मन में बड़ों के प्रति आदर और सम्मान बना रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में रहेगा, लेकिन आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, जो लोग बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें अच्छी सफलता मिलती दिख रही है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। यदि आपने धन को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट किया, तो उसमें नुकसान हो सकता है।

    कन्या- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेने की आवश्यकता है। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। यदि आपको किसी बात को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी।

    तुला- आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी दूर रहे परिजन की याद सता सकती है। कारोबार कर रहे लोगों को यदि कोई धन संबंधित समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी रखने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।

    वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप मौज-मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। आपको कामों को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन आप अपने कामों को समय से आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपकी इनकम पर सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। कुछ विशेष व्यक्तियों से आपको मिलने का मौका मिलेगा। आपके खर्च भी बेतहाशा बढ़ेंगे, जिसका असर आपकी इनकम पर भी पड़ेगा।

    धनु- आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। शासनसत्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है, लेकिन आप किसी व्यक्ति से बहुत ही सोच विचारकर बोले। राजनीति में कार्यरत लोगों के मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। आप कहीं पिकनिक आदि पर बच्चों को लेकर जाने की योजना बना सकते हैं।

    मकर- आज का दिन आपके लिए उन्नति के राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। कारोबार में आपको अच्छे सफलता मिलेगी। आप किसी जमीन-जायदाद आदि में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ थोड़ा अधिक रहेगा, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे।

    कुंभ- आज के दिन आपकी इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आपके ऊपर कुछ कर्ज था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई फैसला लेने से बचना होगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी गलत बात के लिए हां ना करें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी।

    मीन- आज के दिन आपके लिए वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी की कोई मन की इच्छा को आज पूरी हो सकती हैं। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। संतान को भी किसी स्कॉलरशिप से संबंधित परीक्षा में सफलता हासिल होगी। आपको किसी वाद-विवाद को मिल बैठकर सुलझाने की आवश्यकता है। बिजनेस में आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    17 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

    September 17, 2026

    Rashifal 16 September 2026: कैसा रहेगा आज का दिन? जानें दैनिक राशिफल में

    September 16, 2026

    आज कुंभ राशि के जातकों का खर्च बढ़ेगा तो मेष वालों की फाइनेंशियल पोजिशन सही होगी

    September 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.