महाराष्ट्र से हादसे की दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, भंडारा के जवाहरनगर स्थित आयुध/ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में हुआ है। प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि इस हादसे में 5 से 6 लोगों घायल हुए हैं। वहीं, अब तक एक व्यक्ति की मौत की भी खबर सामने आई है।
जिला नियंत्रण कक्ष पर प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह लगभग 10 बजे आयुध निर्माणी जवाहर नगर में विस्फोट हुआ। प्रारंभिक जानकारी मिली है कि इसमें काम कर रहे कुछ कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर जीवित बचे लोगों के लिए फायर ब्रिगेड विभाग, पुलिस विभाग, तहसीलदार और अन्य आवश्यक प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। मौके पर एसडीआरएफ को अतिरिक्त सहायता प्रदान की गई है।
Trending
- दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद?
- बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
- वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
- महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली
- हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
- पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
- इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
- मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

