कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
राजनांदगांव 24 जनवरी 2025। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का रिहर्सल आज सुबह दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित किया गया। डिप्टी कलेक्टर अभिषेक तिवारी ने रिहर्सल में मुख्य अतिथि का दायित्व निभाया। डिप्टी कलेक्टर अभिषेक तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, एसडीएम खेमलाल वर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों ने शपथ ली। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अंतिम रिहर्सल कर व्यवस्था का जायजा लिया।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समारोह स्थल में बैठक व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से वीआईपी बैठक व्यवस्था के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शहीद जवानों के परिजनों, पत्रकारों एवं जनसामान्य के लिए भी बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समारोह स्थल की साज-सज्जा एवं सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा। रिहर्सल के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई।
रिहर्सल के दौरान परेड का नेतृत्व परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर ने किया। उप निरीक्षण राकेश पटेल ने परेड टूआईसी का दायित्व निभाया। परेड में 18 प्लाटून भाग ले रहे हंै। परेड में 38वीं बटालियन, आईटीबीपी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 8वीं बटालियन राजनांदगांव, जिला पुलिस बल पुरूष, प्लाटून पीटीएस राजनांदगांव पुरूष, प्लाटून पीटीएस राजनांदगांव महिला, प्लाटून जिला बल महिला, प्लाटून नगर सेना महिला, नेवल प्लाटून दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव बालिका, एनसीसी प्लाटून दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव बालिका, एनसीसी दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव बालिका, एनसीसी कमला कालेज राजनांदगांव बालिका, एनसीसी स्टेट स्कूल राजनांदगांव बालक, एनसीसी म्युनिस्पिल स्कूल राजनांदगांव, एनसीसी स्टेट स्कूल बालिका, नेवल प्लाटून डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर बालक, एनसीसी सर्वेश्वर दास स्कूल राजनांदगांव बालिका, स्काउट ठाकुर प्यारे लाल स्कूल राजनांदगांव बालिका, स्काउट-गाइड महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल राजनांदगांव बालिका शामिल हुए।
Trending
- बस्तर तिरंगा यात्रा में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे शामिल
- जबलपुर रेलवे स्टेशन पर कोच में लगी आग, दमकल ने रेल कर्मियों के साथ मिलकर बुझाई
- छत्तीसगढ़:शराब के नशे में विवाद, दो लकड़हारों ने साथी को लाठी-पत्थर से पीटकर उतारा मौत के घाट…
- सुबह उठते ही पेट हो जाएगा एकदम साफ, बस रात में सोने से पहले खाएं ये चीजें…
- समावेशी, पारदर्शी सरकारी खरीद का बेहतरीन प्लेटफॉर्म है जेम
- उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पुनर्वास एवं नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की
- रायपुर-मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक ली
- कुंभ समेत 5 राशियों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या, सूर्य ग्रहण में रहें सावधान!

