हरदा। मध्यप्रदेश के धार और हरदा जिलों में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों दुर्घटनाएं शनिवार देर रात हुईं। धरमपुरी थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि धार में धरमपुरी-मनावर रोड पर कार और ट्रक की टक्कर में दो बच्चों और एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अली (पांच), फलक (12) और वसीम (24) के रूप में हुई है।
अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज धरमपुरी के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुटी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हरदा जिले में टिमरनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदा-इंदौर रोड पर आमकटरा गांव में एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान माखन और इमरत के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 25 से 27 वर्ष के बीच है।
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
