Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»महासमुंद जिले की 5 जनपद पंचायतों के 7 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान
    छत्तीसगढ़

    महासमुंद जिले की 5 जनपद पंचायतों के 7 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महासमुन्द। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-2025 प्रक्रिया आज से प्रारंभ हो गई। निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन सुबह 10:30 बजे किया गया, जिसमें सीटों के आरक्षण और मतदान केंद्रों की सूची शामिल है। चुनाव में नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज से आरंभ हो चुकी है। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि सोमवार 03 फरवरी है। इसके बाद नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 4 फरवरी को होगी, और प्रत्याशी अपना नाम 6 फरवरी तक वापस ले सकते हैं।
    त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन तीन चरणों में सम्पन्न होगा। पहला चरण का मतदान सोमवार 17 फरवरी 2025 को होगा जिसमें जिले के बसना और सरायपाली क्षेत्र शामिल है। इसी तरह द्वितीय चरण के तहत पिथौरा और बागबाहरा क्षेत्र में गुरुवार 20 फरवरी को मतदान होगा तथा तृतीय चरण के तहत महासमुंद क्षेत्र में 23 फरवरी को मतदान निर्धारित किया गया है। मतदान का समय प्रातः 6:45 बजे से अपराह्न 2 बजे तक निर्धारित है।
    खंड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना (यदि आवश्यक हो) तीन चरणां में की जाएगी। जिसमें प्रथम चरण की तिथि मंगलवार 18 फरवरी, दूसरे चरण के लिए शुक्रवार 21 फरवरी एवं तीसरे चरण के लिए सोमवार 24 फरवरी 2025 की तिथि निर्धारित है। सारणीकरण और अंतिम परिणाम की घोषणा अंतर्गत पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत के मामले में खण्ड स्तर पर प्रथम चरण की घोषणा बुधवार 19 फरवरी, द्वितीय चरण में शनिवार 22 फरवरी और तृतीय चरण में मंगलवार 25 फरवरी को परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय पर प्रथम चरण की घोषणा 20 फरवरी, द्वितीय चरण में 23 फरवरी और तृतीय चरण में 25 फरवरी को निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।
    उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवि कुमार साहू ने बताया कि अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशन के पश्चात महासमुंद जिले के अंतर्गत आने वाले 05 जनपद पंचायतों में कुल 551 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत मतदाताओं की कुल संख्या 07 लाख 82 हजार 281 है, जिसमें पुरुष मतदाता 03 लाख 84 हजार 586 तथा महिला मतदाता 03 लाख 97 हजार 691 और तृतीय लिंग अंतर्गत 04 मतदाता शामिल है।
    जिसमें जनपद पंचायत महासमुंद अंतर्गत 105 ग्राम पंचायतों में एक लाख 70 हजार 607 मतदाता है, इनमें पुरुष मतदाता 83 हजार 558 व महिला मतदाता 87 हजार 49 है। इसी तरह बागबाहरा अंतर्गत 111 ग्राम पंचायतों में एक लाख 53 हजार 281 मतदाता है, जिसमें पुरुष मतदाता 75 हजार 217 व महिला मतदाता 78 हजार 62 एवं तृतीय लिंग मतदाता की संख्या 02 है। जनपद पंचायत पिथौरा अंतर्गत 126 ग्राम पंचायतों में एक लाख 75 हजार 611 मतदाता है, जिसमें 85 हजार 819 पुरुष मतदाता व 89 हजार 790 महिला मतदाता एवं तृतीय लिंग मतदाता की संख्या 02 है। इसी तरह जनपद पंचायत बसना अंतर्गत 102 ग्राम पंचायतों में एक लाख 41 हजार 164 मतदाता शामिल है, जिसमें पुरुष मतदाता 69 हजार 621 व महिला मतदाता 71 हजार 543 तथा जनपद पंचायत सरायपाली अंतर्गत 107 ग्राम पंचायतों में एक लाख 41 हजार 618 मतदाता है, जिसमें पुरुष मतदाता 70 हजार 371 व 71 हजार 247 महिला मतदाता शामिल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…

    May 14, 2026

    घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान

    May 14, 2026

    10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.