मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक सड़क हादसे में एक शिक्षिका की मौत हो गई जबकि स्कूल प्रधानाध्यापक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मीनापुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शिक्षिका विशाखा (25) और प्रधानाध्यापक बाबू राय तालीमपुर स्थित विद्यालय में कार्यरत थे।
उन्होंने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्कूल जाने के दौरान प्रधानाध्यापक और शिक्षिका के ऊपर सड़क किनारे के एक पेड़ की डाल टूटकर अचानक गिर गयी जिससे शिक्षिका की मौत हो गई और प्रधानाध्यापक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त मार्ग से गुजर रहे एक ट्रक के ऊपरी हिस्से से टकराकर सड़क किनारे के एक पेड़ की डाल टूटकर गिर पड़ी जिसकी चपेट में वहां से गुजर रही उक्त शिक्षिका और प्रधानाध्यापक आ गए। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और घायल प्रधानाध्यापक को इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

