Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…
    • कार सवारों को एक बेहद आम लेकिन जोखिम भरी चुनौती बारिश में कार का शीशा हो जाता है धुंधला, तो तुरंत काम आएगा ये खास फीचर
    • सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
    • राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण
    • क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
    • विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रतिबद्ध
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»च्वॉइस सेंटर के संचालक से ठगी, फ्रॉड गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    च्वॉइस सेंटर के संचालक से ठगी, फ्रॉड गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भिलाई। दुर्ग पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है जो लोगों को 200 और 500 ज्यादा देने का लालच देकर उनके रुपए अकाउंट में डलवा लेता था और फिर वापस नहीं करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला दुर्ग पुलगांव थाना क्षेत्र के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है। बेलौदी गांव निवासी अमित कुमार पारकर (30 वर्ष) ने यहां ठगी का मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि बेलौदी गांव में वह एक च्वॉइस सेंटर चलाता है।
    26 जनवरी को सेंटर में कुछ लोग अपने खाते से पैसा निकलवाने के लिए पहुंचे हुए थे। उसी दौरान हुपेश साहू नाम का ठग उसके पहुंच गया। उसने उससे कहा कि उसे अकाउंट में पैसे की आवश्यकता है। मेरे पास नकद रकम है।
    अगर वो उसके अकाउंट में 30 हजार रुपए डालेंगे तो वो उसके बदले 30500 रुपए यानी 500 ज्यादा देगा। अधिक रकम मिलने की बात सुनकर संचालक ने उसके अकाउंट में 30 हजार रुपए डाल दिए। रुपए अकाउंट में जाने के बाद आरोपी ने कोई नकद रकम नहीं दिया और ऐसा करके उनके साथ ठगी की। आरोपी ने बेलौदी के साथ साथ चिखली गांव में भी इसी तरह से ठगी की है। यहां मोबाइल दुकान के संचालक राकेश कुमार ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि बीते 20 जनवरी को उसकी दुकान में एक युवक आया था। उसने उससे 200 रुपए अधिक रकम देने का उसे लालच दिया और कहा कि वो उसके अकाउंट में 25000 रुपए डाल दे।
    जब उसके अकाउंट में पैसे डल गए तो उसने उसे केवल 5000 हजार रुपए ही वापस किया। शेष रकम बाद में देने की बात कही। शिकायत के बाद पुलिस ने हुपेश साहू (27 साल) निवासी जिला धमतरी को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेजा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण

    August 7, 2026

    क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन

    August 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.