राजनांदगांव 28 जनवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल द्वारा नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के निर्वाचन व्यय निगरानी के तहत निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों द्वारा दिन-प्रतिदिन विभिन्न मद में प्रचार-प्रसार एवं अन्य आवश्यक सामग्री पर व्यय के संबंध में आवश्यक आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रोफार्मा में दैनिक व्यय रख-रखाव को सुविधाजनक बनाने के लिए अभ्यर्थियों द्वारा प्रचार-प्रसार के लिए उपयोग में लाये जाने वाले आवश्यक व्यय की दर सूची लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान अनुमोदित किए गए सामग्री के दर के आधार पर राजनैतिक दलों के पदाधिकारीगण की सहमति उपरांत मूल्य सूची जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित की गई है। व्यय लेखा जांच करते समय लोकसभा निर्वाचन 2024 के अनुमोदित दर सूची को आधार माना जाएगा।
Trending
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- सूरज की किरणों से रोशन हो रहे घर, बिजली बिल की चिंता से मिल रही मुक्ति
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- छत्तीसगढ़ में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’
- छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
- विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ
- छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
- वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ONOS) पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम
