Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
    • धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
    • ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
    • इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
    • लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’ 
    • विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
    • पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
    • प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»नियमित हेलमेेट पहनने वाले व्यक्तियों को किया जाएगा सम्मानित
    छत्तीसगढ़

    नियमित हेलमेेट पहनने वाले व्यक्तियों को किया जाएगा सम्मानित

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नारायणपुर, 28 जनवरी 2025/ सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुधारने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। नियमित हेलमेेट पहनने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। कांजी हाऊस में पशुओं के लिए चारा पानी के व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग और मुख्य जिला मार्ग से जुड़े सभी महत्वपूर्ण जंक्शनों पर सुधार कार्य करने, दुर्घटनाजन्य स्थलों और खतरनाक मोड़ों पर सुरक्षा उपाय लागू करने, तथा घनी आबादी वाले शहरों और गांवों के चौक-चौराहों पर ट्रैफिक स्टॉपर्स एवं अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए गए। आवारा पशुओं की समस्या पर नियंत्रण और मार्गों के किनारे बढ़ी हुई घास एवं झाड़ियों की सफाई का कार्य प्राथमिकता से करने की बात कही गई। बैठक में पुल-पुलियों के पास हेजर्ड मार्कर्स और सावधानी सूचक बोर्ड लगाकर यात्रियों को जागरूक करने की योजना पर चर्चा हुई। जिले के ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन और समाधान को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। अतिभारित ट्रकों और टूलरों पर निगरानी बढ़ाने, ट्रकों की बॉडी से बाहर निकले सामान और बिना तिरपाल के खनिज परिवहन करने वाले वाहनों पर सख्ती बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। उन्होंने बैठक में शहर के अंदर यातायात दबाव कम करने के लिए बायपास रोड के निर्माण और शहर में सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था विकसित करने पर चर्चा की गई। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अकांक्षा शिक्षा खलखो, एस.डी.एम. गौतम पाटिल, रक्षित निरीक्षक मोहसीन खान, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद, पीएमजेएसवाई के कार्यपालन अभियंता विनय वर्मा एवं आरटीओ सनत कुमार जांगडे़ सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम

    May 11, 2026

    प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन

    May 11, 2026

    रायपुर: श्री नारायणा हॉस्पिटल के प्लास्टिक सर्जन और ऑर्थोपेडिक टीम का कमाल, युवक की बांह कटने से बचाई…

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.